अब शिक्षकों को देनी ही होगी TET परीक्षा , व्यापम परीक्षा दे कर लगे शिक्षकों के लिए कानूनी राय ली जा रही है
📰 दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के अनुसार
👉 यहाँ क्लिक करके पूरी खबर पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अगले माह आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विभाग के अधिकारियों ने शिक्षक संगठनों को आश्वस्त किया है कि परीक्षा का पूरा सिलेबस और अध्ययन सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि शिक्षक बेहतर तरीके से तैयारी कर सकें।
विभाग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संबंधी गाइडलाइन तैयार करने में लगा हुआ है। साथ ही विधि विशेषज्ञों से इस विषय में राय ली जा रही है कि वर्ष 2005 से 2009 के बीच व्यापमं परीक्षा के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों को पात्रता परीक्षा के दायरे में शामिल किया जाएगा या नहीं।
बताया जा रहा है कि इस परीक्षा के दायरे में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षक आ सकते हैं। लोक शिक्षण आयुक्त ने यह जानकारी शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों को दी है।
