कल से खुल रहे है विद्यालय में सबसे पहले करे ये काम है
1. परिसर की साफ-सफाई व बुनियादी व्यवस्थाएं
बच्चों के लिए विद्यालय खुलने से पहले परिसर की साफ-सफाई व पानी की टंकी की सफाई करवा लें ताकि बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही विद्यालय के सभी कक्षों, शौचालयों, खेल मैदान एवं परिसर में जमा गंदगी को पूरी तरह साफ कराया जाए। पेयजल व्यवस्था की जांच कर ली जाए तथा पानी की टंकी में स्वच्छ पानी उपलब्ध रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बरसात के मौसम को देखते हुए मच्छरों एवं संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक दवाइयों का छिड़काव भी कराया जाए। विद्यालय में बिजली, पंखे एवं बैठने की व्यवस्था की जांच कर आवश्यक मरम्मत समय पर पूरी कर ली जाए, जिससे बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
2. अपार (APAAR) आईडी का निर्माण
जिन बच्चों की अपार आईडी अभी तक नहीं बनी है, उनकी अपार आईडी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएँ। इसके लिए विद्यालय स्तर पर ऐसे विद्यार्थियों की जानकारी एकत्र कर दो अलग-अलग सूचियाँ तैयार की जाएँ:
• पहली सूची: जिन बच्चों के पास अभी तक आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है।
• दूसरी सूची: जिन बच्चों के पास आधार कार्ड तो है, लेकिन किसी कारणवश उनकी अपार आईडी नहीं बन पाई है।
(राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश अनुसार)
3. यू-डाइस (UDISE) पोर्टल प्रोग्रेशन
तीसरा एवं सबसे महत्वपूर्ण कार्य यू-डाइस (UDISE) पोर्टल पर विद्यार्थियों की प्रोग्रेशन गतिविधि को समय पर पूर्ण करना है। इसके अंतर्गत सभी बच्चों को उनकी वर्तमान कक्षा से अगली कक्षा में सही जानकारी के साथ उन्नत (Promote) किया जाए।
4. प्राथमिक उपचार किट (First Aid Kit) की उपलब्धता
विद्यालय खुलने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि विद्यालय में प्राथमिक उपचार किट (First Aid Kit) उपलब्ध है या नहीं। यदि प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध नहीं है अथवा उसमें आवश्यक सामग्री की कमी है, तो उसे तत्काल पूर्ण कराया जाए। किट में आवश्यक दवाइयाँ, पट्टियाँ, एंटीसेप्टिक द्रव्य, कॉटन, बैंडेज एवं अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध रहना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी विद्यार्थी या कर्मचारी को अचानक चोट लगने अथवा स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जा सके। साथ ही किट को सुरक्षित एवं सुलभ स्थान पर रखा जाए तथा उसकी समय-समय पर जांच भी की जाती रहे।
