MP में 21 जून को होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम, सभी स्कूलों और विभागों को निर्देश जारी

MP में 21 जून को होगा भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम, सभी स्कूलों और विभागों को निर्देश जारी

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन ने पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला, विकासखंड, नगरीय निकाय और पंचायत स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस वर्ष योग दिवस की थीम:

“Yoga for Healthy Ageing”

उद्देश्य: लोगों को स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए योग के प्रति जागरूक करना।

आदेश में कहा गया है कि सभी शासकीय विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, आईटीआई, तकनीकी संस्थान सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही विभिन्न विभागों, कार्यालयों और स्थानीय निकायों को भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम समय सारणी

समय कार्यक्रम विवरण
सुबह 6:00 बजे से प्रतिभागियों की उपस्थिति
सुबह 6:30 बजे तक योगाभ्यास की तैयारी
सुबह 6:45 बजे माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन
सुबह 7:00 से 7:45 बजे सामूहिक योग अभ्यास
महत्वपूर्ण संदेश: सरकार ने स्पष्ट किया है कि योग स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के लिए लाभकारी अभ्यास है तथा इसका किसी धर्म या संप्रदाय से संबंध नहीं है। प्रदेशभर में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Next Post Previous Post