Education portal 3.0 ऐप को कैसे डाउनलोड करे जाने
ऐप कैसे इंस्टॉल करे
तो सबसे पहले हम एजुकेशन पोर्टल के ऐप को इंस्टॉल यानि कि डाउनलोड करने की प्रकिया को समझते है इसके लिए आपको अपने फोन में google के क्रोम ब्राउजर को खोलना है और इस पर सर्च करना है एजुकेशन पोर्टल 3.0 ऐसा करते ही जो सबसे पहली लिंक आपके सामने ओपन होगी आपको इस पर क्लिक कर देना है
लिंक ओपन होते ही आपके सामने लॉगिन करने का पेज ओपन हो जाएगा
इसमें एक बात ध्यान रखनी है कि जो आपकी वेबसाइट खुली है वह डेस्कटॉप पर नहीं खुलनी चाहिए इसे देखने के लिए आप दाई ओर दिए 3 डॉट पर क्लिक कर दे अब थोड़ा नीचे स्क्रॉल करे आपको डेस्कटॉप साइट लिखा होगा अगर इसके सामने वाले बॉक्स में right ✅ आ रहा है तो इसपर क्लिक कर देवे जिससे आपकी साइट मोबाइल साइट खुलेगी
अगर नहीं आ रहा है तो इसे ऐसा ही छोड़ दे अब ऐप को इंस्टॉल करने के लिए आपको फिर तीन डॉट पर क्लिक कर देवे अब नीचे स्क्रॉल कर लेवे और add to home screen पर क्लिक कर देवे
अब आपका ऐप थोड़ी देर में इंस्टॉल होकर आपके मोबाइल की होम स्क्रीन में आ जाएगा
इसका फायदा
ये ऐप PWA (Progressive Web App) पर बना है यह एक ऐसी तकनीक है जो वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों की बेहतरीन खूबियों को मिलाती है。 यह बिना ऐप स्टोर से डाउनलोड किए आपके फोन के होम स्क्रीन पर इंस्टॉल हो जाती है और बिल्कुल असली मोबाइल ऐप जैसा अनुभव देती है इसी तकनीक पर mp school guide का ऐप भी बना है जिसे आप mpschoolguide.in या नीचे दिख रहे पॉप अप से डाउनलोड कर सकते हो।
इसका फायदा यह है कि इससे आपको बार बार लिंक को खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी