जनगणना

जनगणना स्व-गणना (Self-Enumeration) ऑनलाइन कैसे करें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

घर बैठे ऑनलाइन खुद करें अपनी जनगणना: स्व-गणना (Self-Enumeration) की पूरी जानकारी

प्रकाशित 17/04/2026 | श्रेणी: जनगणना

भारत में इस बार की जनगणना बेहद खास है क्योंकि यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होने जा रही है। अब आपको जनगणना कर्मचारियों (प्रगणकों) के घर आने का घंटों इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है। सरकार ने एक विशेष पोर्टल शुरू किया है जहाँ आप अपनी सुविधानुसार खुद अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

स्व-गणना (Self-Enumeration) की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ

सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में आधिकारिक लिंक https://se.census.gov.in खोलें। ध्यान रखें कि लोड अधिक होने पर साइट धीमी हो सकती है, ऐसी स्थिति में दोबारा प्रयास करें।

2. राज्य का चयन और सत्यापन

वेबसाइट खुलते ही अपना राज्य या केंद्र शासित प्रदेश चुनें। इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा 'कैप्चा कोड' भरें और 'Verify' बटन पर क्लिक करें।

3. मुखिया का विवरण दर्ज करें

यहाँ परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर भरें। ईमेल आईडी भरना वैकल्पिक है। किसी भी भ्रम की स्थिति में पास में बने ⓘ (info) बटन पर क्लिक करके मदद लें।

4. भाषा का चुनाव

आप जिस भाषा (हिंदी, अंग्रेजी आदि) में फॉर्म भरना चाहते हैं, उसे चुनें और otp दर्ज कर आगे बढ़ें।

5. जानकारी के 5 मुख्य चरण

  • पता और लोकेशन: अपने घर का पूरा पता भरें और मैप पर अपने मकान की सटीक लोकेशन चुनें।
  • पुष्टि: लोकेशन चुनने के बाद पॉपअप में 'हाँ' पर क्लिक करके कन्फर्म करें।
  • अन्य विवरण: बाकी के चरणों में मकान की स्थिति और सदस्यों की जानकारी भरें।

6. फाइनल सबमिट

पूरी जानकारी दोबारा चेक करने के बाद 'Final Submit' बटन दबाएँ।

सबमिट करने के बाद क्या करें?

सबमिट करते ही आपको एक रेफरेंस आईडी (Reference ID) मिलेगी। इसे संभालकर रखें। जब भी जनगणना कर्मचारी (Enumerator) आपके घर आएँगे, उन्हें बस यह आईडी दिखा दें। इससे आपको दोबारा लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।

महत्वपूर्ण सूचना: स्व-गणना केवल सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही की जा सकती है। ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक विज्ञापनों पर नज़र रखें।
] }
Next Post Previous Post