Fln quiz

मध्य प्रदेश निपुण FLN क्विज प्रक्रिया

साथियों दिनांक 10/3/26 को राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा FLN QUIZ के संबन्ध में एक पत्र जारी किया गया है इसमें कहा गया है कि 10 मार्च से लेकर 18 मार्च तक निपुण टीचर ऐप पर fln quiz का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कि सभी प्राथमिक शिक्षकों से अपेक्षा की गई है कि वह इससे जरूर जुड़े। इसमें जिला स्तर पर प्रथम , द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा साथ में जिस जिले में प्रतिशत के आधार पर अधिक शिक्षक सम्मिलित होंगे उस जिले के डीपीसी, एपीसी और तीन विकासखंड के बीआरसी और बीएसी को भी राज्य द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश निपुण FLN क्विज में भाग लेने की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश निपुण FLN क्विज में भाग लेने के लिए नीचे दी गई चरणबद्ध प्रक्रिया का पालन करें।

चरण 1: निपुण टीचर ऐप डाउनलोड करें

सबसे पहले अपने मोबाइल में NIPUN Teacher App डाउनलोड करें।

इसमें नीचे दिए गए बटन ऐप डाउनलोड करें पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं

  • Play Store में जाकर ऐप डाउनलोड करें।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • OTP दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, राज्य, जिला, खंड, संकुल, विद्यालय और कक्षा की जानकारी भरें।
  • यदि आप एक से अधिक कक्षाओं को पढ़ाते हैं तो उन्हें भी दर्ज करें।
ऐप डाउनलोड करें

चरण 2: FLN क्विज शुरू करें

ऐप में मध्य प्रदेश निपुण FLN क्विज का बैनर दिखाई देगा।

  • कुल तीन विषयों की क्विज होगी – हिंदी, गणित और अंग्रेज़ी।
  • प्रत्येक विषय में 15 प्रश्न होंगे।
  • प्रत्येक विषय के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।
  • हर प्रश्न के लिए लगभग 1 मिनट का समय होगा।
  • उत्तर देने के बाद अगले प्रश्न पर जाने के लिए एरो (→) पर क्लिक करें।
  • प्रतियोगिता में स्थान पाने के लिए तीनों क्विज देना अनिवार्य है।

चरण 3: क्विज सबमिट करें

  • पहला क्विज पूरा होने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट करते ही आपको अपना स्कोर दिखाई देगा।
  • इसके बाद होमपेज से दूसरा और तीसरा क्विज भी पूरा करें।
  • तीनों क्विज (हिंदी, गणित, अंग्रेज़ी) सफलतापूर्वक पूरा करने पर आपको FLN Champion Badge प्राप्त होगा।

चरण 4: तकनीकी समस्या होने पर

यदि क्विज देते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो संबंधित सहायता माध्यम से संपर्क करें।

ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमसे वाट्सअप पर जरूर जुड़े

Next Post Previous Post