MP SCHOOL GUIDE द्वारा निर्मित शिक्षकों के लिए परस्पर स्थानांतरण पोर्टल का उपयोग कैसे करे जानिए इस पोस्ट में

MP SCHOOL GUIDE - Mutual Transfer Portal

शिक्षक साथियों, क्या आप भी अपने गृह जिले या मनचाहे जिले में म्यूचुअल ट्रांसफर (परस्पर स्थानांतरण) के लिए सही पार्टनर की तलाश कर रहे हैं? अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है अब तक इस पेज पर लगभग 700 शिक्षकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है।

सभी शिक्षक साथियों की सुविधा के लिए एक अत्याधुनिक और सुरक्षित ऑनलाइन म्यूचुअल ट्रांसफर पोर्टल तैयार किया गया है।

👇 पोर्टल का उपयोग करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
🌐 https://www.mpschoolguide.in/p/mutual-transfer.html?m=1


✨ इस पोर्टल की मुख्य विशेषताएं (Features):

  • 🔒 १. मोबाइल नंबर पूरी तरह सुरक्षित (Secret): इस पोर्टल पर आपका मोबाइल नंबर कोई भी आम व्यक्ति या अन्य शिक्षक नहीं देख सकता। यह पूरी तरह गोपनीय रहता है।
  • 📊 २. म्यूचुअल पार्टनर खोजना बेहद आसान: आप केवल अपने 'वर्तमान जिले' और 'वांछित जिले' का नाम डालकर तुरंत अपने लिए सही पार्टनर सर्च कर सकते हैं।
  • 💬 ३. लाइव चैट (Live Chat) सुविधा: यदि आपको कोई सूटेबल पार्टनर मिलता है, तो आप बिना अपना नंबर शेयर किए, पोर्टल पर ही उनसे सीधे लाइव चैट (बातचीत) कर सकते हैं।
  • 📞 ४. नंबर अनुरोध सिस्टम (Get Mobile Number): अगर किसी शिक्षक को आपका प्रोफाइल पसंद आता है, तो वह सीधे आपसे बात करने के लिए एडमिन के माध्यम से 'मोबाइल नंबर रिक्वेस्ट' भेज सकता है।
  • 🗑️ ५. डेटा नियंत्रण: यदि आपका ट्रांसफर तय हो जाता है, तो आप एक क्लिक में एडमिन को अपनी जानकारी पोर्टल से हटाने (Delete) की रिक्वेस्ट भी भेज सकते हैं।

📝 पोर्टल का उपयोग कैसे करें? (How to Use):

  1. स्टेप 1: ऊपर दिए गए लिंक को ओपन करें।
  2. स्टेप 2: फॉर्म में अपना नाम, पद, विषय, वर्तमान जिला, वांछित जिला और मोबाइल नंबर दर्ज करके "Submit Details to Portal" बटन पर क्लिक करें।
  3. स्टेप 3: सबमिट करते ही आपको एक Teacher ID (जैसे: TCH-123456) मिलेगी, इसे डायरी में नोट कर लें (यह आपकी पहचान है)।
  4. स्टेप 4: "म्यूचुअल पार्टनर खोजें" वाले बॉक्स में जाकर अपने जिलों के नाम इंग्लिश के कैपिटल अक्षरों (जैसे: BHOPAL, INDORE) में लिखकर सर्च बटन दबाएं और अपने सही पार्टनर से संपर्क करें।

इन चीजों का रखे ध्यान:

पोर्टल पर डेटा दर्ज करते समय और सही सर्च परिणाम पाने के लिए कृपया निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • 📍 वर्तमान जिला:
  • 🎯 वांछित जिला:

✍️ फॉर्म भरते समय इन दोनों कॉलम को बिल्कुल सही-सही भरें और सबमिट करने से पहले स्पेलिंग (Spelling) अवश्य चेक कर लें shift।


⚠️ *विशेष बात का ध्यान रखें (महत्वपूर्ण):*

यदि कोई शिक्षक साथी दो अलग-अलग जिलों में ट्रांसफर लेने के लिए तैयार हैं (उदाहरण के लिए: वह MANDSAUR और NEEMUCH दोनों में से कहीं भी जाने को तैयार हैं), तो वे:

  • दो बार फॉर्म सबमिट करें।
  • पहली बार में वांछित जिला 'मंदसौर' भरें और दूसरी बार में 'नीमच' भरें।

*ऐसा न करने पर (यानी एक ही बॉक्स में दोनों जिलों के नाम लिख देने पर) आपका फॉर्म सर्च लिस्ट में लोड नहीं होगा।*


⚙️ *डबल आईडी (Duplicate ID) के संबंध में:*

यदि किसी साथी से गलती से दो बार फॉर्म भरने के कारण दो अलग-अलग Teacher ID बन गई हैं, तो वे तुरंत पोर्टल पर जाकर अपनी किसी भी एक आईडी को "Request to Delete" बटन पर क्लिक करके हटाने का अनुरोध डाल दें, ताकि डेटा व्यवस्थित रहे।


👥 विशेष अनुरोध: इस पोस्ट को अपने जिले, संभाग और राज्य के सभी शिक्षक ग्रुप्स में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। जितने अधिक शिक्षक साथी इस पोर्टल पर रजिस्टर करेंगे, सभी को अपना म्यूचुअल पार्टनर मिलना उतना ही आसान और त्वरित होगा।

Next Post Previous Post