मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ट्रांसफर पॉलिसी 2026 को लेकर बड़ी अपडेट।
शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। खबरों के अनुसार इस बार ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी जा सकती है और ई-अटेंडेंस को इसमें महत्वपूर्ण आधार बनाया जाएगा। जिन कर्मचारियों की नियमित ई-अटेंडेंस नहीं मिलेगी, उनके तबादलों पर रोक लग सकती है।
जानकारी के मुताबिक विभाग ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों के आवेदन पर विशेष ध्यान देगा जिनकी उपस्थिति मोबाइल ऐप के माध्यम से लगातार दर्ज हो रही है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन उपस्थिति का प्रतिशत तय सीमा से कम होने पर ट्रांसफर प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
इस बार सरकार ने सीमित अवधि के लिए ही तबादलों की अनुमति दी है। शिक्षा विभाग में पहले से स्टाफ की स्थिति और रिक्त पदों को देखते हुए ट्रांसफर की संख्या भी सीमित रखी जा सकती है। कई जिलों में शिक्षकों की संख्या आवश्यकता से अधिक बताई जा रही है, जबकि कुछ स्थानों पर अभी भी पद खाली हैं।
इसके अलावा जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को भी बड़ा झटका लग सकता है। विभागीय स्तर पर ऐसे कर्मचारियों का डेटा तैयार किया जा रहा है और संभावना जताई जा रही है कि जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के ट्रांसफर फिलहाल रोके जा सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग जल्द ही ट्रांसफर नीति और आवेदन प्रक्रिया से जुड़े विस्तृत निर्देश जारी कर सकता है।
अन्य कोई अपडेट तुंरत पाए व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करे
👉 क्लिक